फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उस्मान इलेवन का ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
शहर के किला ​स्थित बुध बाजार में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी देते अति​
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला किला स्थित बुध बाजार मैदान में डे नाइट लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार की रात खेला गया। डॉ. उस्मान इलेवन टीम ने साद जावेद की शानदार बल्लेबाजी के दम पर लारा इलेवन को पांच रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

देर रात हुए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर डॉ. उस्मान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। ओपनर बल्लेबाज कप्तान डॉ. उस्मान दस गेंदों पर मात्र नौ रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साद जावेद ने कामिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। जावेद ने 30 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 12 छक्के लगाकर धूम मचाई। दूसरी ओर कामिल 33 रन बनाकर रन आउट हो गए। टीम ने दस ओवर में तीन विकेट खोकर 134 रनों का स्कोर बनाया। लारा इलेवन के गेंदबाज साजिद और सैफी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारा इलेवन की टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सैफी मात्र 13 रन बनाकर अकरम की गेंद पर कैच हो गए। दूसरी छोर पर डटे जफर ने 24 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। उन्होंने सात छक्के लगाए। टीम दस ओवर में पांच विकेट खोकर 129 रन बना सकी।
विज्ञापन

उस्मान इलेवन के गेंदबाज कफील, सुहेल, कामिल ने एक-एक विकेट हासिल किया। रात में मैदान पर दर्शकों की काफी भीड़ रही। विजेताओं को संजय गुप्ता व कांग्रेस नेता फरीद खान ने शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर निजाकत खान, मयूर खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें