शहबाजनगर गांव में प्रगतिशील किसान की फसल देखते इफको के राज्य प्रमुख यतेंद्र तेवतिया। स्रोत : सू
शाहजहांपुर। शहबाजनगर गांव में मक्का की फसल में नैनो डीएपी के प्रयोग से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रगतिशील किसान मुनेंद्र सिंह ने पारंपरिक दानेदार डीएपी का उपयोग 50 फीसदी तक कम करके नैनो डीएपी का छिड़काव किया। इससे बेहतर वृद्धि और उपज की उम्मीद है। इफको के स्टेट हेड यतेंद्र तेवतिया ने रविवार को फसल का निरीक्षण किया और परिणामों को देखा।
इस दौरान लखनऊ से उप महाप्रबंधक (विपणन) एसपी सिंह, क्षेत्र अधिकारी रामरतन सिंह, सचेंद्र वर्मा, रामजी अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद