फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एमएससी वनस्पति विज्ञान में अपर्णा और आकर्षी अव्वल

विज्ञापन
आकर्षी परमार।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के एमएससी वनस्पति विज्ञान तृतीय और प्रथम सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए। इन परिणामों में अपर्णा यादव और आकर्षी परमार ने अपने-अपने सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि एमएससी वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर में अपर्णा यादव ने 7.92 एसजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया। प्रतिभा मिश्रा 7.69 एसजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अनुष्का सिंह ने 7.54 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी सिंह भी 7.54 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में आकर्षी परमार ने 7.65 एसजीपीए के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा सक्सेना 7.46 एसजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। हरिओम मिश्रा ने 7.42 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। नेहा सिंह भी 7.42 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद, उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आकर्षी परमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें