फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों ने की चादरपोशी

Sat, 02 May 2015 11:48 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के उर्स के दूसरे दिन दरगाह पर अकीदतमंदों ने चादर और गुलपोशी कर मुरादें मांगी। उर्स में कुरान ख्वानी और तकरीर हुईं। इसमें इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां की अगुवाई में मुईनुद्दीन, शाहिद रजा, मो वसीम, हाफिज आकिल ने नात शरीफ पढ़ा और तकरीर की। रामपुर के शाहिदीन साबरी, कव्वाल शमीम, वसीम व मासूम साबरी ने कलाम पेश किए। उधर, दूसरी तरफ अच्छन मियां की अगुवाई में कुरान ख्वानी के बाद तकरीर का प्रोग्राम हुआ। इसमें मौलाना जुबेर, हाफिज जाहिर, हाफिज अकील, अहसान अली, सिद्दीकी कुरैशी, शाहिर अली, कासिफ अली, कासिम मियां, चंदा खां, अनवार मियां, मतलूब ली, नवनीत पांडेय, कासिफ हुसैन आदि मौजूद रहे। रविवार को आठ बजे तकरीर, साढ़े नौ बजे, मदरसे के बच्चों की दस्तार बंदी व दस बजे कुल शरीफ होगा। रात में कव्वालियों का प्रोग्राम होगा। इस मौके पर इरशाद अली, अमान उल्ला, शफीक अहमद, अशोक खन्ना, बकार हुसैन, विलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें