फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर हुई चोरी का सुराग नहीं

Sat, 02 May 2015 11:46 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिल्हुआ में वकील विमल दीक्षित के यहां हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ 12 दिन बाद भी खाली हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वकील विमल दीक्षित के घर 20 अप्रैल की रात घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया था। इसके बाद कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर गेहूं बिक्री के रखे 55 हजार रुपये, सोने का हार, सोने की तीन चेन, सोने की 14 अंगूठी, मंगलसूत्र, छह कंगन, दो नथ, मांगबेंदा, तीन जोड़ी पायल, साढे़ तीन सौ ग्राम पुरानी चांदी सहित तमाम जेवर और कीमती कपड़े आदि चोरी कर लिया था। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया था। शाहजहांपुर से खोती कुतिया लूसी को भी बुलाया गया, लेकिन वह भी चोरों का कोई सुराग लगा पाने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन

घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का कोई पता नहीं लगा सकी है। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि चोरी के मामले में जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें