फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्वर ठप होने से नहीं मिली यूरिया, परेशान हुए किसान

विज्ञापन
इफको किसान सेवा केंद्र खुटार पर यूरिया लेने के लिए खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
खुटार। सर्वर ठप होने से शुक्रवार को खुटार के इफको किसान सेवा केंद्र से यूरिया की बिक्री नहीं की जा सकी। इससे किसान काफी परेशान हुए। क्षेत्र में धान की रोपाई का काम 90 प्रतिशत तक हो चुका है। धान की रोपाई के बाद किसान यूरिया का प्रयोग करते हैं, साथ ही गन्ने की बढ़वार के लिए भी इस समय यूरिया डाली जा रही है। इस कारण यूरिया की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन

निजी दुकानों की अपेक्षा इफको केंद्र से यूरिया खरीदना पसंद करते हैं। सुबह होते ही किसान इफको केंद्र पर आ जाते हैं। शुक्रवार सुबह भी केंद्र पर लाइन लग गई, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण यूरिया का वितरण नहीं हो सका। दोपहर तक किसान केंद्र पर इस इंतजार में बैठे रहे कि सर्वर सही होने पर यूरिया की बिक्री की जाएगी, लेकिन सर्वर नहीं चल सका। इसके बाद लौट गए।

दो एकड़ धान लगा है। यूरिया न पड़ने की वजह से फसल खराब हो रही है। सुबह सात बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यूरिया नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

- राजीव कुमार, निवासी मोहनपुर-खुटार

-12 एकड़ में धान और गन्ने की खेती की है। दोनों की फसलों में यूरिया पड़नी है। कई दिनों से यूरिया नहीं मिल रही है। फसल खराब हो रही है। आज भी सर्वर नहीं चल रहा है।
- नरेंद्र मिश्र, निवासी मुरादपुर निवियाखेड़ा-खुटार

यूरिया की सप्लाई लगातार मिल रही है और बिक्री भी की जा रही है। बृहस्पतिवार को 700 बोरी यूरिया बिक्री की गई थी। शुक्रवार को फिर 700 बोरी यूरिया आ गई है, लेकिन सर्वर डाउन होने के वितरण नहीं हो पा रहा है। स्टॉक में एनपीके की 301 बोरी मौजूद है। डीएपी उपलब्ध नहीं है।
- राजीव चौबे, केंद्र प्रभारी इफको खुटार

इफको किसान सेवा केंद्र खुटार पर यूरिया लेने के लिए खड़े किसान। संवाद

इफको किसान सेवा केंद्र खुटार पर यूरिया लेने के लिए खड़े किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें