फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में उठा यूरिया संकट का मुद्दा

Sun, 25 Jan 2015 12:45 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शासन के निर्देश पर शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई मासिक किसान बैठक में रबी फसलों के लिए पर्याप्त यूरिया नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने यूरिया की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया। एडीएम पीके श्रीवास्तव ने कृषि, सहकारिता और बिजली विभाग के अफसरों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
किसानों की ओर से बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एडीएम ने सभी प्रकरण जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय को सौंपकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछली बैठक के लंबित आठ शिकायती पत्रों में सात का निस्तारण कराया। बिजली विभाग से संबंधित शेष बचा एक प्रकरण एक्सईएन को देकर उसका निपटारा जल्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप निदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. आरके यादव ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी कृषि संबंधी दिक्कतें दूर कराने के लिए शासन से जारी टोल फ्री नंबर 18002001050 भी डॉयल करें। जिला कृषि अधिकारी पांडेय ने बताया कि जिले में प्रतिदिन 100 टन उर्वरक की सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा कि यूरिया के दो रैक जल्द मिल रहे हैं जिसके बाद खाद की समस्या खत्म हो जाएगी। बैठक में नहर और बिजली विभाग के एक्सईएन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें