फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू कहानी संग्रह ‘खुशबू’ का विमोचन

Sun, 29 Mar 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लॉन में हुए कार्यक्रम में इरफान अहमद अंसारी के उर्दू कहानी संग्रह ‘खुशबू’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने कहा कि उर्दू हिंदी की छोटी बहन और खालिस हिंदुस्तानी भाषा है। सपा हुकूमत ने उर्दू को राजी-रोटी से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है। विशिष्ट अतिथि जीआईसी ग्वालियर के रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. सगीर अहमद अंसारी ने कहा कि उर्दू को फरोग देने की बहुत जरूरत है। शहर काजी सैयद मसूद हसन ने कहा कि हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उर्दू का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

सरताज अली के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. आफताब अख्तर, मौलाना इमरान कासमी, शाकिर खां, सागर वारसी, वसीम मीनाई, हमीद खिजर, अख्तर शाहजहांपुरी, खालिद अल्वी, जुबैर आलम, राशिद हुसैन राही, मशहूद अहमद आफाक, फहीम बिस्मिल, नौशाद अहमद, असगर यासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें