उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बिजलीपुरा के मदरसा नूरुल हुदा में किया जा रहा है। मंगलवार को 58 परीक्षकों ने 12 हजार के करीब कापियों को चेक किया।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर ने कहा कि परीक्षकाें की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि जिन मदरसों से परीक्षक नहीं जा रहे हैं, उनके खिलाफ रजिस्ट्रार को लिखा जाएगा। वहीं केंद्र व्यवस्थापक अशफाक हुसैन ने कहा कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। कापियां जांचने वालों में मौलाना आमिल, कासिम, मोहम्मद उमर, जमील अहमद, मौलाना वारिस, अशरद, शब्बीर अहमद, अकील अहमद, हाफिज अय्यूब, इजहार, तौहीद अहमद, अशफाक हुसैन आदि शामिल रहे।