फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंहबोले चाचा के साथ कमरे में थी विवाहित बेटी, मां ने दोनों पर डाला डीजल, जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 15 Aug 2026 09:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते महिला और उसके प्रेमी पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। महिला का प्रेमी उसका मुंहबोला चाचा बताया जा रहा है। शनिवार को दोनों एक साथ कमरे में मिले। इस पर हंगामा हो गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले के बिरसिंहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में महिला और उसके मुंहबोले चाचा में प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों ने शनिवार को दोनों एक कमरे में पकड़ लिया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। महिला की मां ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 

गांव की महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसके रिश्ते के चाचा भी शादीशुदा है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दोनों के एक कमरे में मिलने पर महिला की मां ने हंगामा कर दिया।
 

पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया 
आरोप है कि महिला की मां ने दोनों पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शरीर पर पड़े डीजल को पानी डालकर साफ कराया, जबकि महिला को उसके परिजनों ने नहलाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कही है।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और महिला और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला अपने मुंहबोले चाचा के साथ जाने की बात कह रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें