फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीएचसी में डॉक्टर के नहीं मिलने पर हंगामा

Sun, 19 May 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉक्टर नहीं मिलने पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद अस्पताल का घेराव किया जाने की चेतावनी देकर लौट आए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव शुक्रवार की सुबह लगभग 7:30 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि यूनियन कार्यकर्ता ओमप्रकाश की पुत्रवधू के पेट में दर्द होने के कारण सुबह 4:30 बजे सीएचसी लाया गया था। इमरजेंसी ड्यूटी में डॉ.ऋतुराज की ड्यूटी थी, लेकिन मौके पर डॉक्टर नहीं मिले। कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाकर अपनी ड्यूटी निभाई। जानकारी मिलने पर वह सुबह 7:30 बजे सीएचसी पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद भी डॉक्टर वहां पर नहीं थे। डॉक्टर का मोबाइल नंबर मिलाया तो फोन स्विच ऑफ था। लगभग आधे घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आए। डॉक्टर के ड्यूटी पर न मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी बताते हुए जमकर हंगामा करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि वह शीघ्र ही अस्पताल में अव्यवस्था के खिलाफ डॉक्टर का घेराव करेंगे। डॉ.ऋतुराज ने बताया कि 24 घंटे ड्यूटी रहती है। इसलिए रात इमरजेंसी ड्यूटी पर ऑन कॉल रहते हैं। मरीज के आने पर इंजेक्शन लगवा दिया था। दूसरी ओर सीएचसी प्रभारी डॉ.करण सिंह से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें