फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोआश्रय स्थल में गाय की मौत पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका के गोआश्रय स्थल में मृत गाय को जेसीबी से ले जाए जाने के दौरान कामधेनु सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में एक पशु चिकित्सक के आने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

कामधेनु सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कश्यप ने बताया कि वह शनिवार की सुबह गोआश्रय स्थल के पास से गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि जेसीबी से एक मृत गाय को ले जाया जा रहा था। सूचना पर आए कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि गोआश्रय स्थल में आए दिन भूख-प्यास से पशुओं की मौत हो जाती है। कोई सुनने वाला नहीं है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में ले जाने की चेतावनी दी है।
हंगामे के दौरान पशु चिकित्सक के आने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद जेसीबी से ले जाकर गाय को दफना दिया गया। इस मामले में पालिका ईओ कल्पना शर्मा से बातचीत का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें