फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार के वनकटा जंगल में काट डाले चार पेड़

विज्ञापन
खुटार के जंगल में मौके पर पड़ी काटे गए पेड़ की डाल। संवाद
विज्ञापन
वनकर्मियों की निगरानी के दावे के बीच जंगल से लगातार हो रहा पेड़ों का कटान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। वनकर्मी जंगल के अंदर लगातार निगरानी के दावे कर रहे हैं, लेकिन माफिया कीमती पेड़ों पर लगातार आरी चला रहे हैं। अब गांव वनकटा के पास जंगल में सागौन के तीन और कोरो का एक पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है।
जनपद में खुटार रेंज के पास काफी वन संपदा है। माफिया भी खुटार रेंज के ऊपर नजरें लगाए रहते हैं और जंगल के अंदर खड़े कोरो और सागौन के कीमती पेड़ों को काटते रहते हैं। बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक तीन दिनों में माफिया ने सागौन के तीन और कोरो का एक पेड़ काट दिया और कीमती लकड़ी उठा ले गए। जंगल के अंदर तीन दिनों में चार पेड़ काटकर लकड़ी गायब होने के बाद भी निगरानी करने वाले वनकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जंगल के अंदर कटान का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन पेड़ काटे जा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने की बात कहकर मामले को समाप्त कर देते हैं।
विज्ञापन

-
कटान की शिकायतें ज्यादा मिलने के कारण मैं खुद रोजाना जंगलों के भ्रमण कर रहा हूं। शनिवार को भी एक केस काटा गया है। वनकर्मियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वनकटा के पास पेड़ काटे जाने की जानकारी नहीं है। रविवार सुबह मौके पर जाकर देखेंगे।
- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें