नगर पालिका में हाजिरी के दौरान उपस्थित सफाई कर्मचारी। संवाद
- फोटो : संवाद
तिलहर। नगर पालिका परिषद की बैठक में कई सभासदों ने पालिका के कई विभागों के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बैठक में हंगामे के साथ ही हाथापाई हो गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। मामले में तहरीर दी गई है।
बृहस्पतिवार को पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम व ईओ सत्येंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इस दौरान सभासदों के आरोप पर पालिकाध्यक्ष नाराज हो गईं। तभी सभासद के पति विवेक व सभासद दिलीप सक्सेना के बीच नोकझोंक होने पर हंगामा हो गया। सभासदों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों ने अवैध तरीके से कई सफाईकर्मी लगाए है।
सभासद सतेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में कुल 255 सफाई कर्मचारी हैं। इसके बाद कर्मियों की हाजिरी के दौरान 44 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। ईओ ने बताया कि बैठक के दौरान दो सभासदों के बीच कहासुनी हो गई थी। अन्य सभासदों ने बीच-बचाव कर दिया है। दूसरी ओर हंगामे के बाद सभासद के पति विवेक ने सभासद दिलीप सक्सेना के खिलाफ तो दिलीप ने भी तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।