फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद, मारपीट और राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने का आरोप, हंगामा

Thu, 23 Jan 2025 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट में गुरुवार को तिरंगा यात्रा के दौरान हंगामा हो गया। मारपीट हुई। चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
कांट थाने में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान कांट के सैयदबाड़ा मोहल्ले में गुरुवार को विवाद हो गया। यात्रा निकालने वालों ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने हमला करते हुए मारपीट की। तिरंगा भी फाड़ दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में शामिल विकास पाठक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि डेढ़ बजे कांट के रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए निकल रहे थे। सैयदबाड़ा चौराहे से पहले घात लगाए बैठै कुछ लोगों ने तिरंगा छीन लिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि तिरंगे को फाड़ते हुए उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान मामूली बातचीत हुई है। तहरीर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें