फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कूड़े के ढेर में पशु का अवशेष मिलने पर हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी में पशु के अवशेष मिलने पर जांच करती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी में जामा मस्जिद के पीछे शुक्रवार सुबह कूड़े के ढेर में पशु का अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। जानकारी पर पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे मोहल्ला मतानी के रहने वाले हर्ष रावत ने यूपी-112 को सूचना दी थी कि नवजात बछड़े के अवशेष को कुत्तों का झुंड नोच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमे दिख रहा है कि मोहल्ले में कूड़ा डालने के लिए रखी गई ठेली से कुत्ते पशु के अवशेष खींचकर बाहर निकाल लाए थे।
सफाईकर्मियों के सामने कुत्ते अवशेष नोचते रहे लेकिन उन्होंने अवशेष को नहीं हटाया और वहीं छोड़कर चले गए। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंच गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सीओ सिटी ने बताया कि अवशेष कूड़े के ढेर में मिलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कूड़े में पशु के अवशेष किसने फेंके, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें