फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Final Result 2022: दो नौकरियां छोड़ बने थे BSA, अब SDM की कुर्सी संभालेंगे कुमार गौरव

Sat, 08 Apr 2023 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

UPPCS 2022 Result : पीसीएस की परीक्षा में कुमार गौरव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। दो नौकरियां ठुकराने के बाद बीएसए बने कुमार गौरव ने बताया कि वह पीसीएस की नौकरी को ज्वाइन करेंगे। अब वह एसडीएम की कुर्सी संभालेंगे। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बीएसए कुमार गौरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राज्य प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले शाहजहांपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमार गौरव ने सफलता की नई इबारत लिखी है। इस सफलता के पीछे उनकी लगन, धैर्य और मेहनत है, जिसे कभी टूटने नहीं दिया। 

विज्ञापन


कुमार गौरव बताते हैं कि जब उन्होंने पहली नौकरी ठुकराई थी, तो उन्हें एक बार लगने लगा था कि कहीं बेरोजगार न रह जाऊं। लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। इसके परिणाम सुखद रहे। उनकी उपलब्धि पर परिवार के साथ ही जिले के शिक्षकों ने खुशी जताई है।

अंबेडकरनगर जिले के गांव उमरी भवानी निवासी सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश द्विवेदी व गृहिणी शकुंतला देवी के बेटे कुमार गौरव की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद इंदईपुर इंटर कॉलेज से इंटरमीडियट पास करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था।

विज्ञापन

पीएचडी के चलते छोड़ी पहली नौकरी 

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से परास्नातक परीक्षा पास की। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में पीएचडी करने वाले कुमार गौरव का चयन वर्ष 2016 में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर के रूप में हो गया था। पीएचडी के चलते उन्होंने यह नौकरी ठुकरा दी थी। 

UPPSC PCS Result 2022: फाइनल रिजल्ट जारी, शाहजहांपुर के BSA कुमार गौरव ने टॉपटेन में हासिल किया पांचवां स्थान

बीएसए कुमार गौरव की जिंदगी में कई मौके ऐसे आए, जब वह काफी मायूस हो गए। असिस्टेंट कमांडर की नौकरी पीएचडी के कारण छोड़ी थी। इसके बाद तीन साल तक मौका नहीं मिलने पर परेशान होते रहे। ऐसा लगने लगा था कि कहीं अब बेरोजगार न रह जाएं। 

मुश्किल दौर में भी नहीं हारी हिम्मत 

कुमार गौरव के तीन साल मुश्किल भरे गुजरे थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हो गया, लेकिन ज्वाइन करने से पहले ही पीईएस का रिजल्ट आने पर बीएसए के रूप में शाहजहांपुर में तैनाती मिल गई। इसके बाद उन्होंने पीसीएस की परीक्षा दी।
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा में कुमार गौरव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। दो नौकरियां ठुकराने के बाद बीएसए बने कुमार गौरव ने बताया कि वह पीसीएस की नौकरी को ज्वाइन करेंगे। उनका कहना है कि धैर्य, लगन व ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं होता है। ईमानदारी से की गई मेहनत और लगन ही सफलता दिलाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें