शाहजहांपुर। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने मधुमक्खी पालन के लिए पांच अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को मधुमक्खी समेत पांच हनी बाॅक्स निशुल्क दिए जाएंगे। परंपरागत एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले ग्रामीण व्यक्ति लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2024-25 में सरकार ओर से टूल किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसको प्राप्त करने के लिए विभागीय वेबसाइट www.upkvib.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन आवेदनकर्ता/कारीगरों का चयन मुख्यालय की ओर से गठित समिति करेगी। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लाना जरूरी है। आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो तथा आयु 18 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए।