फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूख हड़ताल पर डटे आंदोलनकारियों का बिगड़ रहा स्वास्थ्य

Sun, 28 Jul 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर में कोलाघाट पुल पर चल रहे अनशन में समर्थन देने पहुंचे सपा नेता। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल का लोड टेस्ट कर चार पहिया वाहनों के लिए खोले जाने की मांग को लेकर 22 जुलाई से पुल के पास चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर तीन दिन से भूख हड़ताल कर रहे कोलाघाट संघर्ष मोर्चा के आंदोलनकारियों की मांगों पर प्रशासन स्तर से अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। इस बीच, भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है।
विज्ञापन

कोलाघाट का पक्का पुल चार पहिया हल्के वाहनों के लिए बंद होने के कारण क्षेत्र में आवागमन की विकराल समस्या के निदान को लेकर चल रहे आंदोलन को शनिवार दोपहर आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य कुशवाहा व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी समर्थन दिया। सांसद ने कहा कि सरकार जनता के धैर्य की अब और परीक्षा न ले, अन्यथा लोगों को परेशान करने का नतीजा सरकार को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि जनपद की जनता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। आज भूख हड़ताल पर सूरज पाल यादव, रामकुमार राठौर, ओमपाल कुशवाहा, रामदास राठौर, रामवीर सिंह सोमवंशी आदि नौ लोग बैठे हैं। भूख हड़ताल में शामिल कई कार्यकर्ताओं ने काफी कमजोरी के साथ चक्कर आने की शिकायत की। इस पर जरियनपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें