फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कॉलेजों में 30 तक जमा होंगे स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन

Tue, 18 Jun 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 30 जून तक जमा होंगे। इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से किसी को स्नातक कक्षाओं में तो किसी को तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना है। जिले के सभी राजकीय, एडेड व वित्तपोषित महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 मई से शुरू किए थे। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख नौ जून निर्धारित की गई थी। 15 जून तक आवेदन पत्र कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि तय थी, लेकिन कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए आवेदन कम पहुंचे। इसके साथ ही तमाम ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जोकि किसी कारण से अपना आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए हैं।
एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इस तिथि तक स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के साथ ही आवेदन पत्र जमा भी किए जा सकेंगे। जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद तमाम विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं, जिनके आवेदन पत्र जमा नहीं हो पाए वे 30 जून से पहले कर दें।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आजाद का कहना है कि दाखिले के लिए जिन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे करवा लें। इसके बाद जिन कॉलेज में प्रवेश लेना चाहें, उसमें आवेदन पत्र जमा कर दें। इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी, उसी के आधार पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें