फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagar Nikay Chunav: शाहजहांपुर नगर निगम में मेयर की सीट आरक्षित, वार्डवार आरक्षण सूची भी जारी

Fri, 31 Mar 2023 06:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहा

सार

नए आरक्षण के तहत शाहजहांपुर की पहली मेयर पिछड़ा वर्ग की महिला होगी। वहीं नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 60 वार्डों की आरक्षित सीटों की सूची जारी हो गई है।
विज्ञापन
नगर निगम शाहजहांपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद की सीटों के साथ-साथ ही निकायों की वार्डवार आरक्षण सूची भी जारी कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम, शाहजहांपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 60 वार्डों की आरक्षित सीटों की सूची भी जारी हो गई है। नगर निगम में मेयर सीट ओबीसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। 

 

विज्ञापन

बता दें कि शासन की ओर से प्रदेश भर में 762 में से 760 नगर निकायों में महापौर और अध्यक्षों के सीटों के आरक्षण की नए सिरे से अनंतिम अधिसूचना जारी की गई है। इनमें 17 नगर निगमों में महापौर के अलावा 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों के अध्यक्ष की सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही गत पांच दिसंबर को सीटों के आरक्षण की जारी की गई अनंतिम अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है। नई अधिसूचना से महिलाओं की 33 जबकि, एससी की आठ सीटें बढ़ गई हैं। ओबीसी के हिस्से में पूर्व में आई सीटों की संख्या 205 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यहां देखें नगर निगम शाहजहांपुर की वार्डवार आरक्षण सूची-

 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें