शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के बाहर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे 55 साल के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान रोजा थाना क्षेत्र के सरही गांव निवासी सिरदार के तौर पर हुई। माना जा रहा है कि वह तीसरी मंजिल से गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।