फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा आज, 701 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में होगी। परीक्षा में हाईस्कूल के 446 और इंटरमीडियट के 225 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली सुबह साढ़े आठ से दिन में 11:45 बजे तक होगी। इंटरमीडियट की कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा पांच बजे तक होगी। विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें