फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बाेर्ड : 4623 कक्ष निरीक्षक कराएंगे परीक्षा, लगाई गई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा के लिए 4623 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग के पास शिक्षकों के अभाव के चलते करीब 2500 कक्ष निरीक्षकों की बेसिक शिक्षा विभाग से मांग की गई है। दूसरी ओर विस्तारित निर्देश के लिए सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 126 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए छह सचल दलों के गठन के साथ ही सेक्टर, स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई। जीआईसी में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए एसडीएम पुवायां न्यायिक को प्रभारी बनाया है। परीक्षा नजदीक आने के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
परीक्षा में 4623 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों के पास 1030 कक्ष निरीक्षक हैं, जबकि जिन स्कूलों में केंद्र नहीं बनाए गए हैं। वहां के शिक्षकों से भी ड्यूटी कराई जाएगी। इसी तरह करीब 2500 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से भी मांगे गए हैं। इसके लिए बीएसए से पत्राचार का कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य हो रहा है। आधे कक्ष निरीक्षक बेसिक से मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें