फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक से आठ तक फिर शुरू होगी पास-फेल की व्यवस्था’

Sun, 08 Nov 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा एक से आठ तक अब फिर से पास और फेल की व्यवस्था लागू होगी। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बना रही है। यह कहना है केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. राम शंकर कठेरिया का। रविवार को उन्होंने हनुमतधाम स्थित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में ‘वर्तमान शिक्षा प्रणाली: चुनौतियां और निवारण’ विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
विज्ञापन

 रविवार को यहां कहा कि  फिर भी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बना रही है। इस दिशा में पहला कदम कक्षा एक आठ तक फिर से पुरानी व्यवस्था लागू करना है। उन्होंने कहा कि जब पढ़ाई होगी, तो परीक्षा होगी और जब परीक्षा होगी तो विद्यार्थी पास-फेल भी होंगे। सरकार पिछला कानून खत्म कर फिर से परीक्षा संबंधी व्यवस्था लागू करेगी और उसका कड़ाई से पालन कराएगी।
आठ तक सभी को पास करने की व्यवस्था को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था खत्म होने से बेसिक शिक्षा की बुनियाद कमजोर हुई है। वह शीघ्र ही इसे लागू करेंगे। इस संबंध में राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षाविदों से विचार विमर्श कर सभी की सहमति ली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां बहुत हैं और उनका निवारण करना उससे बड़ी चुनौती है। गांवों में शिक्षा की दुर्दशा है। शिक्षक नहीं है। जहां हैं भी तो वे अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं। व्यवस्था में कहीं न कहीं हमारी नीतियां ही बाधक है। शिक्षक पढ़ाए या खाना बनवाए। शिक्षामित्रों के सवाल पर प्रो. कठेरिया ने कहा उनकी सरकार कोर्ट के आलोक में रहकर ही यथासंभव मदद कर सकती है। सरकार उच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, वरिष्ठ नेता जगत नारायण दुबे ने मुख्य अतिथि प्रो. कठेरिया को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुस्तकालय के डायरेक्टर डॉ. एनसी मेहरोत्रा ने पुस्तकालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन केशव चंद्र मिश्र और वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।  

अभाविप ने प्रो. कठेरिया को दिया ज्ञापन
अभाविप ने मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. कठेरिया को ज्ञापन देकर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की फीस में एकरूपता लाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित शिक्षण संस्थाएं मनमाना शुल्क वसूल कर अभिभावकों का शोषण कर रही हैं। ज्ञापन देने वालों में सौरभ सोमवंशी, सत्यम सिंह, मयंक द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, दिव्यांश कनौजिया, श्यामवीर सिंह, शुभम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें