अपने आवास में लोगों से मिलते केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद। स्रोत : मीडिया प्रभारी
शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अपने आवास पर जनता एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोगों से कहा कि डबल इंजन की केंद्र एवं राज्य सरकार मोदी-योगी के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सभी पात्र व्यक्ति योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। जनता को योजनाओं के लाभ में किसी स्तर पर किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो वह सीधे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय को समर्पित होकर कार्य कर रही है। जितिन ने पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर संगठन के वर्तमान में चल रहे विभिन्न अभियानों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विजय मोहन, प्रशांत कठेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद