खिलाड़ियों के लिए खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र, तैयार किए जाएंगे बेहतर खिलाड़ी
जिले में खेल की स्थिति को बेहतर की जाएगी। सरकार ने संज्ञान लेते हुए स्पोर्ट्स सेक्टर में बजट का ध्यान रखा है। इसके तहत खेलो इंडिया मिशन को मजबूत करते हुए प्रशिक्षण सेंटर खोले जाएंगे जहां पर खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।
शहर में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का लंबे समय से निर्माण चल रहा है। ऐसे में खेल गतिविधियां सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में होती हैं। नगर से काफी दूर स्टेडियम होने के चलते अधिकतर खेल प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं। शहर के अंदर कोई खेल का मैदान या सेंटर नहीं है, जहां पर विभिन्न खेलों में खिलाड़ी निपुण हो सकें।
खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए आम बजट में प्रशिक्षण सेंटर खोलने की बात कही गई है। जहां पर कोच व अन्य स्टाफ को रखा जाएगा। इससे विभिन्न खेलों के खिलाड़ी को प्रशिक्षित किया जाएगा। सेंटर खुलने से खिलाड़ियों को लाभ होगा, साथ ही उन्हें अभ्यास करने का मौका मिलने के साथ ही मंच भी मिलेगा।