फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधूरा नाला नगरवासियों के लिए बना मुसीबत, कारोबार हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
कांट में हाईवे के किनारे खुला नाला। संवाद
विज्ञापन
कांट। नगर में निर्माणाधीन अधूरा नाला स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। नाला निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे नाला निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया गया था। निर्माण के तहत सड़क के दोनों ओर खोदाई कर कार्य शुरू हुआ, लेकिन बीच में किसी कारणवश काम ठप हो गया। करीब एक महीने से निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
यहां के दुकानदारों ने बताया कि दुकान के आगे नाला अधूरा छोड़ देने से ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। उनका व्यवसाय लगभग ठप हो गया है। आरोप है कि ठेकेदार से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं किया गया। कई स्थानों पर नाला बन तो गया, लेकिन वहां अब तक स्लैब नहीं डाले गए, इससे खतरा और परेशानी दोनों बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ईओ नूरजहां ने बताया कि नाला निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग से कराया जा रहा है। ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द पूरा कर नाले पर स्लैब डालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें