फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेट लीग : एसएस और चौधरी अकादमी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर चल रही अंडर-16 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। एसएस क्रिकेट अकादमी और चौधरी क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इन मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पहले मैच में एसएस क्रिकेट अकादमी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर को हराया। एसएस अकादमी ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें कृपाल के 26 और मोनू कुमार के 22 रन शामिल थे। स्टेडियम की ओर से आदित्य ने चार विकेट लिए। जवाब में स्टेडियम की टीम केवल 35 रन पर ऑलआउट हो गई। कृपाल ने पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
दूसरे मैच में चौधरी क्रिकेट अकादमी ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को मात दी। चौधरी अकादमी ने तीस ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए, जिसमें सत्यम ने 103 और विमल ने 101 रन की शानदार पारियां खेलीं। बॉक्स अकादमी के चिराग ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बॉक्स अकादमी 85 रन पर सिमट गई। अक्षय वर्मा ने 37 रन बनाए। चौधरी अकादमी के शोभित ने चार विकेट लिए। सत्यम मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

मैचों के अंपायर पंकज तिवारी और आकाश गुप्ता थे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, फिरोज खान, अमित चौधरी, सौरभ मलिंगा और जितिन कनौजिया उपस्थित रहे। कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि 19 अप्रैल को दो और मैच खेले जाएंगे। सुबह आठ बजे बॉक्स क्रिकेट अकादमी और रेनेसा अकादमी के बीच मुकाबला होगा, जबकि दोपहर एक बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम और क्राउन अकादमी आमने-सामने होंगे।

सेमीफाइनल मुकाबला आज
कुर्रियाकलां। गांव में चल रहे जय महाकाल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सका। आयोजक श्याम पांडेय ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला तय समय पर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें