फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 ट्रायल मैच : शाहजहांपुर रेड ने ब्लू को 63 रन से हराया

विज्ञापन
शाह क्लब के मैदान पर मैच के दौरान गेंद फेंकता गेंदबाज। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल मैच में शाहजहांपुर रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर ब्लू को 63 रन से शिकस्त दी। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

शाह क्लब के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर रेड की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली। मुसेब ने 32 और गोपाल ने 33 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शाहजहांपुर ब्लू की ओर से कर्तव्य और अनस अली ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम संभल नहीं सकी और पूरी पारी 50 रन पर सिमट गई। ब्लू की ओर से कार्तिकेय ने 9 और दिव्यांश ने 6 रन बनाए। रेड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अभय दीक्षित ने दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि नितिन ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पंकज तिवारी और रविंद्र सिंह ने निभाई। इससे पहले मुख्य अतिथि स्वामी शुखदेवानंद विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजीत चारग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें