बरेली। जिला स्तरीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जयनारायण सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें अंडर-14, 17 और 19 वर्गों में कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर की टीम राजकीय इंटर कॉलेज की टीम को हराकर विजेता रही। अंडर-17 में सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज भमोरा की टीम जयनारायण विद्या मंदिर की टीम को हराकर विजेता बनी। अंडर-19 वर्ग में फाइनल मैच जयनारायण बनाम राजकीय इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें जयनारायण की टीम विजेता बनी। पीटीआई अमित शर्मा ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन चार अक्तूबर को बदायूं में किया जाएगा। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, कुलवीर सक्सेना, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, अतुल कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद