फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली मोड़ के पास वाहनों से टकराया अनियंत्रित ट्रक

विज्ञापन
साउथ सिटी के पास हुए हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी काॅलोनी गेट पर अनियंत्रित ट्रक एक चाय की टपरी से टकरा गया। एक पेड़ से टकराने के बाद तीन वाहनों को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 09:45 बजे जलालाबाद की ओर से आया ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। साउथ सिटी काॅलोनी गेट पर गौरव की चाय की टपरी से ट्रक को टक्कर लग गई। इसके बाद ट्रक की चपेट में वहां खड़ी एक बाइक, मोपेड और स्कूटी आ गई। सूचना पर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए।
उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक किसका है, इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें