फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश में नए मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल

Mon, 17 Aug 2026 12:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। गांव मुड़िया कुर्मियात में पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से नए मकान का लिंटर भी गिर गया, जिसके नीचे दबकर युवक और उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई। मृतक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद मृतकों के परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कुर्मियात में सोमवार सुबह बारिश के दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में राजन (27 वर्ष) और उनके भतीजे आरव (2 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि भाभी काजल घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव के रहने वाले अरविंद ने करीब एक महीने पहले ही मकान का निर्माण कराया था। उनके पड़ोस में रहने वाले राजाराम का मकान कच्चा है। रविवार रात से हो रही बारिश के दौरान राजाराम की कच्ची दीवार ढही और अरविंद की सिंगल ईंट की दीवार भी मलबे का भार सहन नहीं कर पाई। जिसके चलते अरविंद के मकान का लिंटर नीचे आ गया। 

मौके पर ही हो गई चाचा-भतीजे की मौत 
हादसे में मकान के नीचे बैठे अरविंद के भाई राजन कोरी, उनकी पत्नी काजल और बेटा आरव मलबे के नीचे दब गए। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में राजन और उनके भतीजे आरव की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल काजल को तत्काल उपचार के लिए बंडा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें