फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 718 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए चाचा-भतीजा

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। पुलिस टीम ने शनिवार रात बाबूपुर बुजुर्ग नगरा मोड़ पर घेराबंदी कर बदायूं जिले के थाना दातागंज के वछलिया गांव निवासी रामानंद व उसके भतीजे अरविंद को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के कब्जे से 718 ग्राम अफीम बरामद की गई। रविवार की सुबह पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर शनिवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी में रामानंद के पास से 342.5 ग्राम और अरविंद के पास से 375.5 ग्राम अफीम मिली। इसके बाद थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई। तस्करों ने पुलिस को बताया है कि वे अफीम अपने क्षेत्र के ग्रामीणों से खरीदते हैं।
इसके बाद नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों को बेच देते हैं। मीरानपुर कटरा हाईवे पर चालकों को अफीम बेचने के लिए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तस्करों की बाइक को सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें