तिलहर। क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने अपने साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च की दोपहर उनकी बेटी घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान साले ने बेटी के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है। संवाद