सिंधौली। गांव बरौरा के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक रामकुशल से आईएएस अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
रामकुशल ने बताया कि रविवार को उसके पास गांव अख्तियारपुर के रहने वाले आईएएस अधिकारी के नाम से फेसबुक पर मेसेज आया। इसमें उसने कहा कि कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है और उनका घरेलू सामान सस्ते दाम में मिल जाएगा। उसने कई बार में एक लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।