फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनधिकृत रूप से रहने वालों का मकान खाली करने से इन्कार

विज्ञापन
काशीराम कॉलोनी में महिला से वार्ता करती पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांशीराम काॅलोनी में 15 निराश्रित परिवारों को बसाने के लिए आवास खाली कराने आई नगर निगम की टीम को अनधिकृत रूप से रहने वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने वर्षों से रहने का दावा करते हुआ उन्हें आवास आवंटित करने की मांग करते हुए आवासों को खाली करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने 24 घंटों में आवास खाली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टाउन हाल स्थित रैन बसेरे में 15 निराश्रित परिवार रह रहे हैं। यह लोग विभिन्न कारणाें से बेघर हो गए थे। इन परिवारों को कांशीराम काॅलोनी बरेली मोड़ पर बसाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। प्रवर्तन दल ने आवास खाली करने के लिए कहा तो सभी भड़क उठे। उनका कहना था कि वे वर्षों से यहां रहते आए हैं। आवंटन बाहरी लोगों के बजाय प्राथमिकता के तौर पर उन्हें किया जाना चाहिए।
टीम ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। अजीजगंज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में नगर आयुक्त से वार्ता की। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह के मुताबिक, 15 परिवारों को बसाने के लिए आदेश निर्गत किए गए हैं। अनधिकृत रूप से रहने वाले लोगों को अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखने और 24 घंटों में आवास खाली करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें