फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज जैसी दौड़ रहीं डग्गामार बसें... जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
निजी बस के परिचालक का दिया गया टिकट। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आनंद विहार से शाहजहांपुर तक हूबहू परिवहन निगम की तरह बस बनाकर दौड़ाई जा रही हैं। निजी बस के संचालक दबंगई से रोडवेज बस के समान ही किराया वसूल रहे हैं। लोगों की जान खतरे में डालते हुए छतों के ऊपर तक सवारी बैठाई जा रही हैं। सीएनजी से संचालित ये बसें कभी भी यात्रियों की जान का खतरा बन सकती हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्लीपर बसों के अलावा दबंगई के दम पर डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। बरेली मोड़ पर बस से उतरीं सवारियों ने बताया कि आनंद विहार बस अड्डे के अंदर से बस में सवार हुए थे। बस पूरी तरह से परिवहन निगम की लग रही थी। परिचालक ने प्रत्येक सवारी से शाहजहांपुर तक का 550 रुपये किराया वसूला है। बस चलने पर छह युवक सवार हो गए। रास्ते में सवारियां मिलने पर बच्चों को सीट देने के नाम पर मनमानी करते हुए पूरा किराया मांगना शुरू कर दिया।
आरोप है कि परिचालक ने किराया लेने के बाद बचे रुपये टिकट के पीछे लिख दिए, लेकिन वह रास्ते में उतरकर चला गया। उसके बाद बस में सवार चालक व उसके साथियों ने शेष बचे रुपये देने से मना कर दिया। मीरानपुर कटरा से शाहजहांपुर तक कई बार रुपये वापस मांगने को लेकर हंगामा भी हुआ। इस बीच महिलाओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


सीएनजी से दौड़ा रहे बस, हादसे का खतरा
हूबहू रोडवेज की तरह रंग-रोगन वाली बस को सीएनजी से संचालित किया जा रहा है। यात्रियों के अनुसार, अमरोहा के पास सीएनजी पंप पर गाड़ी को रोककर सवारियों को उतार दिया। गाड़ी से यात्रियों को दूर भी नहीं किया। वहीं पर सीएनजी गैस भरी गई। ऐसे में हादसा होने का खतरा भी बना रहा।

महिला व युवतियों को सूनसान जगह पर उतारा
यात्रियों का आरोप है कि महिला व युवतियों की सुरक्षा से बस संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं। बरेली आने से पहले महिला यात्री व युवतियों करीब तीन किलोमीटर पहले ही सूनसान इलाके में उतार दिया। एक महिला यात्री ने सेटेलाइट बस अड्डे पर उतरने की जिद की तो उसे भी पीलीभीत बाइपास पर उतार दिया।

रात में दौड़ रहीं बसें, अफसर नहीं दे रहे ध्यान


रात आठ बजे से चलने वाली इन बसों पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। आनंद विहार से शाहजहांपुर तक तमाम थाने और चौकियां पार होने के बाद भी किसी ने बस को नहीं रोका। अनाधिकृत तौर पर दौड़ने वाली ये बसें हादसे की वजह भी बन रही हैं।

डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। रात में भी चेकिंग की जाती है। ऐसे वाहनों को तलाश कर चालान व सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। - हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन

निजी बस के परिचालक का दिया गया टिकट। संवाद

निजी बस के परिचालक का दिया गया टिकट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें