फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती पर भड़के व्यापारी

Mon, 30 Mar 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में अघोषित बिजली कटौती पर पॉवर कारपोरेशन के अफसरों द्वारा रोक न लगाए जाने से शहर के व्यापारी सोमवार को फिर भड़क गए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले उन्होंने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में संगठन के पदाधिकारी एडीएम (प्रशासन) मुनेंद्रनाथ उपाध्याय से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर इमर्जेंसी रोस्टरिंग बंद कराने के साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए व्यापारी कटिया टोला स्थित संगठन कार्यालय पर जमा हुए। वहां से झंडे-बैनर लेकर बहादुरगंज इकाई के अध्यक्ष अनवार खां के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि विभिन्न राजनीतिक दलों और व्यापार संगठनों की ओर से रात में होने वाली अघोषित कटौती के विरोध में प्रदर्शन और घेराव किए जाने के बाद भी पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर बेपरवाह बने हैं।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रवक्ता योगेश वाजपेयी ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ मच्छरों की भरमार होने लगी है, लेकिन नगरपालिका परिषद जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर नजरंदाज कर रही है। ज्ञापन में रात को होने वाली कटौती पर रोक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन स्तर से हस्तक्षेप किए जाने, गंदगी कानिस्तारण कराने और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग का शिड्यूल जारी करने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में देवेश गुप्ता, संजीव कपूर, यासर अली, विनोद राठौर, रामप्रेम मिश्रा, सतीश शर्मा, इरशाद अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें