मंगलवार तड़के शहर में छाया कोहरा। संवाद
- फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
शाहजहांपुर। सामान्य से तेज पछुआ हवा चली और दिन में धूप नहीं निकली। सर्द हवाओं और गलन से लोगों की कंपकंपी छूट गई। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं हुआ। वायुदाब 25 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से बादल छाए हुए हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह बताया कि मंगलवार को पछुआ हवा 18 से 20 किमी की रफ्तार से चली। कोहरे का असर कम रहा। अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में फेरबदल नहीं हुआ है। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 25 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे और मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं।