फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों को दीनी व दुनियावी तालीम से जोड़ेगा उलेमा बोर्ड : सिद्दीकी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकारों से बातचीत करतीं ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री शेफ्ता सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग दीनी और दुनियावी तालीम से दूर हो रहे हैं। उसके लिए बोर्ड पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाएगा। जिससे पूरे देश में समाज के लोग शिक्षा से जुड़ सकें।
विज्ञापन

रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेफ्ता सिद्दीकी ने कहा कि उलेमा बोर्ड ऐसे संस्थान बनाएगा, जहां पर दीनी और दुनियावी तालीम दे सकें। इसकी शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी शहीद अशफाक उल्लाह खान की जन्मभूमि से की है।
इसके अलावा बोर्ड देश में कुरान की तालीम को आम करेगा। इससे पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सिद्दीकी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मोहम्मद राशिद नसीम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बोर्ड के सूफी विंग के जिलाध्यक्ष शोएब वारसी ने जिला कार्यकारिणी का परिचय कराया। इस मौके पर मोहम्मद आकिब, मोहम्मद सैम, वसंत वर्मा, शाहनवाज खान, अजहर वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें