फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर से निकले दो युवकों की डूबने से मौत

Wed, 01 May 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक संजू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों सोमवार को घर से निकले थे।
विज्ञापन


जलालाबाद थाना क्षेत्र में जमदग्नि झील के पास छप्पर डालकर रहने वाले संजू श्रीवास्तव (37) का शव झील में उतराता मिला। वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करते थे। कस्बे के रामनिवास ने दोपहर करीब 12 बजे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मृतक के भाई सेवा ने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। सेवा ने बताया कि संजू शराब पीने का आदी था। सोमवार शाम वह बिना बताए घर से चला गया था।
मृतक के भाई ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। संभावना है कि शराब के नशे में किसी तरह झील में गिर गया होगा।
-

बहगुल नदी में उतराता मिला युवक का शव
-जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी रामेश्वर का पुत्र शोभेंद्र (18) का शव बहगुल नदी में उतराता मिला। परिजन उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रामेश्वर खेत की रखवाली कर रहे थे। शाम करीब चार बजे शोभेंद्र के आने पर वह खाना खाने के लिए निकल गए। करीब एक घंटे के बाद वह लौटे तो शोभेंद्र नहीं मिला। मंगलवार सुबह युवक का शव बहगुल नदी में उतराता मिला। उसकी पहचान शोभेंद्र के रूप में हुई। वह सात भाइयों व तीन बहनों में आठवें नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें