फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो युवक गिरफ्तार, अफीम बरामद

विज्ञापन
खुटार के अफीम के साथ पकड़े गए जलालाबाद के आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
खुटार। पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान जलालाबाद के कृष्ण कुमार गुप्ता और वीकेश गुप्ता को दो किलो अफीम और दो लाख पांच हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों का चालान कर कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात एसओजी और खुटार पुलिस पुवायां-खुटार मार्ग पर गांव लक्ष्मीपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात साढ़े 12 बजे एक कार को रोका गया। कार में जलालाबाद के कृष्ण कुमार गुप्ता और वीकेश गुप्ता सवार थे। सीओ की मौजूदगी में कार की तलाश ली गई तो दो किलो अफीम, दो लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए।
आरोपियों ने बताया कि वे मोहम्मदी क्षेत्र से खुटार आ रहे थे। इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने लाई और पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वह अफीम बेचने की फिराक में थे। सीओ ने बताया कि अफीम कहां से लाई गई थी और किसे बेची जानी थी, इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपियों के पास से मिली नकदी के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें