फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही, पांच ब्लॉकों को नोटिस

Thu, 29 Feb 2024 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में 70 फीसदी से कम वाले ब्लॉकों को डीएम उमेश प्रताप सिंह नोटिस जारी किया। डीएम बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, फैमिली प्लानिंग, आईयूसीडी, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में कम प्रगति होने पर ददरौल, सिंधौली, बंडा, जलालाबाद और जैतीपुर को नोटिस जारी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएम मातृत्व वंदना योजना की मंडल में रैंक दो और प्रदेश में 14 रैंक आने पर खराब प्रगति वाले ब्लाॅकों को सुधार लाने के लिए डीएम ने कहा। फैमिली प्लानिंग के तहत पुवायां एवं भावलखेड़ा की खराब प्रगति पर सुधार लाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के जनपद में 17 प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सूचीबद्ध किए जा चुके हैं और 10 के सूचीबद्ध किए जाने के लिए केवाईसी के लिए प्रक्रिया में हैं। अब तक कुल 5279 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए क्यूआर जनरेट किया जा चुका है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें