फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। क्षेत्र के गांवों से दो किशोरियां शनिवार को सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। इस बीच, एक किशोरी के पिता को संदिग्ध मोबाइल नंबर से उनकी बेटी के बारे में काॅल मिलने पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि उसके साथ एक अन्य गांव की 15 वर्षीय किशोरी भी गई है। दोनों किशोरियों को गांव से कस्बे की ओर जाते कई लोगों ने देखा। ग्रामीण ने यह भी बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आ रहा है।
बात करने पर फोन करने वाला व्यक्ति अपनी पहचान छिपा रहा है। इस संदिग्ध कॉल के बाद दोनों किशोरियों के घरवालों को अनहोनी की आशंका सता रही है। थाना प्रभारी शिव दीन ने बताया कि किशोरियों का पता लगाने के लिए ग्रामीण का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें