फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों ने दिया इस्तीफा

Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
इस्तीफा
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 12 शिक्षकों की पोल खुलने पर दो ने त्याग पत्र देना ही मुनासिब समझा। ऐसा संभवत: उन्होंने धोखाधड़ी की कार्रवाई से बचने के लिए किया है। दो शिक्षकों ने पारिवारिक कारणों को दर्शाते हुए नौकरी करने में असमर्थता जताई हैं और भविष्य में नौकरी का दावा भी नहीं करने की बात त्यागपत्र में लिखी है।
विज्ञापन

बतादें कि बेसिक शिक्षा विभाग में अगस्त 2014 में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी पाने वाले 12 शिक्षकों के टीईटी प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए थे। यह समाचार तीन मई को ही अमर उजाला ने पहले पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इन 12 शिक्षकों में एक शिक्षक पीलीभीत जनपद का था और शेष 11 आगरा बेल्ट के थे। इनमें से दो शिक्षकों सुजान सिंह पुत्र शिवपाल सिंह और विश्वदेव पुत्र सत्यवीर ने बीएसए को त्यागपत्र भेज दिया है। एटा निवासी सुजान सिंह विकास खंड जैतीपुर के प्राथमिक स्कूल कलुआ बोझा में तथा पीलीभीत निवासी विश्वदेव विकास खंड कलान के प्राथमिक स्कूल बहेंगी खेरा में शिक्षक थे। बीएसए राकेश कुमार ने इन सभी 12 शिक्षकों को 10 मई को दोपहर 12 बजे उनका पक्ष सुनने के लिए समय निर्धारित किया था।
बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि सुजान सिंह और विश्वदेव ने पारिवारिक कारण बताते हुए और भविष्य में नौकरी का दावा नहीं करने की बात लिखते हुए अपने त्यागपत्र कार्यालय को भेजे हैं। बीएसए ने बताया कि इन शिक्षकों के मूल अभिलेख कार्यालय में जमा हैं। सभी से वेतन रिकवरी की जाएगी। रिकवरी के लिए जो भी व्यवस्था है, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें