फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो टैंकर पकड़े, नमूना जांच के लिए भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो टैंकरों में संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ होने की सूचना पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जीएसटी टीम के साथ टैंकरों को रोककर उनके कागजों की जांच की। दोनों टैंकरों को कब्जे में ले लिया। पेट्रोलियम पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम ने थाना आरसी मिशन क्षेत्र में हाईवे पर मिश्रीपुर ढाबे के पास एक टैंकर को खड़ा देखा। जिला अमरोहा की तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव अगरौलाकला निवासी चालक से टैंकर में भरे पदार्थ से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन में भिन्न पदार्थ के होने की शिकायत के आधार पर माल के सत्यापन के लिए टैंकर को थाना आरसी मिशन में खड़ा करा दिया गया।
दूसरा टैंकर गांव खैरपुर कटरा-जलालाबाद मार्ग पर हाईवे किनारे खड़ा मिला। इसके भी दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन चालक जनपद हरदोई के थाना हरियावां क्षेत्र के गांव वोजवा निवासी गुरफान ने बिल दिखाए। टैंकर को कटरा थाने में खड़ा करा दिया गया। एडीएम के निर्देश पर डीएसओ चमन शर्मा ने दोनों टैंकरों में भरे पदार्थ के नमूने लिए।
विज्ञापन


गोपनीय सूचना पर डीएम के निर्देश पर टैंकरों की जांच की गई है। इसमें बताए गए पदार्थ और बिल में भिन्नता पाई गई है। इसी आधार पर टैंकरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें