फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जानलेवा हमले के दो आरोपी डंडों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। थाना पुलिस ने ग्राम खंडसार में बिजली का केबल जोड़ने को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले मामले में मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों राजवीर उर्फ राजू और ऋषिपाल को ग्राम छकड़ापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि रविवार को खंडसार गांव निवासी मुनेंद्र की तहरीर के आधार पर विजय, राजू, सौदान, अरविंद, धीरू, रतिराम, ऋषिपाल, लालू व जितिन के खिलाफ एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई और विजय के अपनी लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से वादी एवं उसके परिवार के सदस्यों पर फायर करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें