शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर संचालित स्टॉलों को रेलवे अधिकारियों ने बंद करा दिया। बताया गया कि स्टॉल संचालक द्वारा निर्धारित किराया जमा नहीं किया जा रहा था। करीब 68 दिनों का लगभग डेढ़ लाख रुपये किराया बकाया होने की बात सामने आई है।
सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि स्टॉल संचालक को बकाया किराया जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन भुगतान नहीं किए जाने पर कार्रवाई की गई। इसके बाद स्टॉल को बंद करा दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे की संपत्ति का किराया समय से जमा न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद