तिलहर पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर। स्रोत: पुलिस
तिलहर। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की शाम हाईवे स्थित सरयू पुलिया के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने मोहल्ला खनपुरा निवासी बैजनाथ व कांट क्षेत्र के गांव कितुकापुर निवासी भूपेंद्र सिंह को पकड़ा। उनके कब्जे से 2 किलो 790 ग्राम अफीम, 300 ग्राम अल्प्राजोलाम, दो मोबाइल फोन बरामद किए।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि बैजनाथ से भूपेंद्र सिंह अफीम खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर फुटकर में बिक्री करता था। बैजनाथ झारखंड से अफीम मंगाता है। अफीम खरीदने के लिए वह कुछ रुपया ऑनलाइन पेशगी दिए थे। बाकी रुपया माल बेचने के बाद देता था। संवाद